हरे रंग में भी बहुत सारे हरे होते है।
हल्का हरा गाड़ा हरा
नीला हरा पीला हरा
लाल हरा गुलाबी हरा
बैंगनी और कला हरा।
फूलों के रंगों को सब देखते है
और याद भी रखते हैं।
उन पत्तो को कोई तवज्जो नहीं रखता
और नही कुछ जायदा याद रखता है,
जो उन पेड़ो को और उन फूलों को
अपने खूनो पसीने से सींचते है
जिंदगी लगा देते है
और अपनी हस्ती भी।
जिस तरह हमारे वालदेन ने
सींचा हमे अपने खुनो जिगर से।
हम तुम सब , जो भी रंग के बने जितने भी बड़े फूल फल बने,
जहा भी है, जो भी है, जितना भी है,
बस उन्ही पत्तो की तरह,
बेनिगाह, मां बाप की से है।
खुदा से गुजारिश है हमे,
हम भी उसी का कुछ हिस्सा रहे,
अपनी औलादों को हम भी वो से सके और उन्हें भी इस गुलफाम का
फूल और फल बना सके।
No comments:
Post a Comment