यह जो समझते है कहते है अभी वक्त है हमारे पास
बता दो समझ लो वक्त तो वक्त भी नही वक्त के पास।
वो कह के चले की कल मिलता हु
फिर मिले न मिले वक्त के पास।
हर एक जवानी यह समझ रही की वक्त उसी का है और उसी का रहेगा
यह तो उम्र बताती है वक्त किसी का नही किसी के पास।
लड़कपन में जो सोचा किए वक्त कब आयेगा हमारे पास
आज पता चला की सिर्फ वोही तो एक वक्त था हमारा हमारे पास।
उम्र के देहलीज पे मांग रहे खुदा से थोड़ा वक्त और जो दे दे थोड़ी आस,
बस अब यही तो नही मिल सकता किसी कीमत पे हमारे पास।