Saturday, September 16, 2023

waqt ke paas

यह जो समझते है कहते है अभी वक्त है हमारे पास
बता दो समझ लो वक्त तो वक्त भी नही वक्त के पास।
वो कह के चले की कल मिलता हु
फिर मिले न मिले वक्त के पास।

हर एक जवानी यह समझ रही की वक्त उसी का है और उसी का रहेगा
यह तो उम्र बताती है वक्त किसी का नही किसी के पास।

लड़कपन में जो सोचा किए वक्त कब आयेगा हमारे पास
आज पता चला की सिर्फ वोही तो एक वक्त था हमारा हमारे पास।

 उम्र के देहलीज पे मांग रहे  खुदा से थोड़ा वक्त और जो दे दे थोड़ी आस,
बस अब यही तो नही मिल सकता किसी कीमत पे हमारे पास।

No comments:

Post a Comment